CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा संजय राउत ने बहुत बड़ा दावा किया है. पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर राउत ने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा. यहां के राजनीतिक दल लड़ने के लिए सक्षम हैं. कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक के मामले में देश भर में प्रदर्शन किया है.

संजय राउत ने कहा, “अभी-अभी किसी ने मुझे दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में जो मीटिंग हुई उसका फोटो भेजा है. उसके बाद ये दीपके यहां आया ऐसा लोग बोलते हैं. उस बारे में मैं जानकारी ले रहा हूं. मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं. लोगों ने कुछ जानकारी मेरे तक पहुंचाई है.”

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर 12 साल हो गए हैं. यह अच्छी बात है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की बदनामी करें. एक तो पंडित नेहरू के साथ किसी की तुलना ही नहीं हो सकती. पंडित नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उनका बहुत बड़ा त्याग रहा है.”

उन्होंने आगे कहा कि पंडित नेहरू ने अपनी सारी संपत्ति देश को समर्पित की है. दूसरी बात यह है कि नेहरू 16 साल प्रधानमंत्री रहे, लेकिन पीएम मोदी और उनके लोग मानने को तैयार नहीं हैं. क्योंकि वे निर्वाचित प्रधानमंत्री नहीं थे.

‘आप सरदार पटेल को पहला गृहमंत्री मानने को तैयार नहीं’

संजय राउत ने कहा, “उनकी कैबिनेट में भीमराव आंबेडकर थे और सरदार बल्लभ भाई पटेल गृहमंत्री थे. इसका मतलब आप सरदार पटेल को पहला गृहमंत्री मानने को तैयार नहीं. आंबेडकर को आप पहला कानून मंत्री मानने को तैयार नहीं.” उन्होंने कहा, “” मैं यह मानता हूं कि आपने नेहरू का रिकॉर्ड न तोड़ा है और न ही तोड़ सकते हैं. यह आप समझ लीजिए.

शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा कि साल 2014 से 2019 तक पीएम मोदी निर्वाचित प्रधानमंत्री जरूर रहे. उसके बाद देश में जो भी चुनाव हुए वे हाईजेक हुए. जिस तरह से यह लोग चुनाव लड़े और चुनाव को हाईजेक किया.

Leave a Reply