समाजवादी पार्टी ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
  • सहारनपुर में सपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष चै. अब्दुल वाहिद।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें, ताकि वर्ष 2027 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। चै. अब्दुल वाहिद आज अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

अब्दुल वाहिद ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। हमें ऐसी विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम जनता से किए गए वादे सिर्फ जुमले साबित हुए हैं। प्रदेश सचिव रूही अंजुम और महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और निश्चित रूप से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

बैठक को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, सहारनपुर देहात विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चैधरी जुमला सिंह, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष गुलशन खान आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में मोहम्मद अहसान, राजेश जैन, दिवांशु मित्तल, इफ्तिखार हसन, रजनीश मेहता, जितेंद्र यादव, वैभव कुमार, अरशद अंसारी, कमल मोहम्मद, आसिफ, नरेश कश्यप, सैफ अली, इकराम मलिक, विशाल, कैफ कुरैशी, कंवरपाल, अहमदपुर, वेदपाल पटनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।