समाजवादी विचारधारा अपनाकर ही देश की सभी समस्याओं का समाधान संभव: रूद्रसैन

समाजवादी विचारधारा अपनाकर ही देश की सभी समस्याओं का समाधान संभव: रूद्रसैन
  • सहारनपुर में डा. राममनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक व विचारक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा डा. लोहिया की विचारधारा को अपनाकर देश व प्रदेश में समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में डा. राममनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया देश के दबे-कुचले, शोषित व पीडि़त समाज के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने सदैव पूंजीवादी व्यवस्था का विरोध करते हुए समाजवाद की विचारधारा को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया का मानना था कि समाजवाद को अपनाकर ही देश में सभी वर्गों का उत्थान किया जा सकता है। इसीलिए डा. लोहिया सस्ती शिक्षा व सुलभ चिकित्सा को सभी वर्गों तक पहुंचाने के हिमायती थे।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना ही डा. लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करने तक सीमित है उसे गरीब, मजदूर व किसान की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि डा. लोहिया के दर्शन व विचारधारा को अपनाकर ही देश व प्रदेश की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहत, कुलदीप यादव, सहदेव गुर्जर, आकाश पंवार, अनुज मदनूकी, राजेश सैनी बड़कला, मांगेराम कश्यप, फैसल सलमानी, चौ. अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी, रवि काम्बोज, फहाद सलीम, नुसरत साबरी, जमाल साबरी, नितिन यादव, अब्दुल राजिक, अजय चौधरी, अदनान चौधरी, संदीप यादव, विशाल यादव, रविकांत यादव, वेदपाल पटनी, अनिल सैनी, वासिल तोमर, रोहित कश्यप, चौ. सारिक गंगोही, हर्ष धीमान, फरहाना व इमराना आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे