नगर निगम के वार्ड 2 में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम के वार्ड 2 में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • सहारनपुर में वार्ड-2 में अतिक्रमण हटवाते निगम कर्मचारी।

सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड 2 में आज में पार्षद सुनील पंवार के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाया गया। आज नगर निगम वार्ड 2 के पार्षद सुनील पंवार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा नालों की सफाई का कार्य चलाया गया।

इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण भी हटाया गया। महापौर डॉक्टर अजय सिंह एवं नगरायुक्त शिबू गिरी के निर्देशानुसार नगर निगम के वार्डों में साफ सफाई अभियान के साथ-साथ अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। इस श्रृंखला में आज अशोक वाटिका से साई धाम तक नगर निगम के निरीक्षक अमित तोमर के नेतृत्व में नालों की सफाई कराई गई तथा वहां पहले अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा अभियान का विरोध भी किया गया, लेकिन नगर निगम की टीम और पार्षद सुनील पवार के सख्त रवैये के चलते अभियान निरंतर जारी रहा। इसके चलते अब क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई की गई। इस कार्य में विजेंद्र पंवार, अजय शर्मा, अभिषेक पंवार, वेदपाल, जनधारी मौजूद रहे।