राम मंदिर चढ़ावा मामला: अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, ‘दूध का दूध, पानी का पानी नहीं…’
राम मंदिर चढ़ावा मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है और यह दूध का दूध और पानी का पानी अलग कर देगी. इस पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जनता कह रही है ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ नहीं ‘सोने का सोना, चांदी की चांदी’ करें. चढ़ाए गये पैसों, अनमोल शिलाओं के अलावा बहुमूल्य धातुओं और जेवरों का भी हिसाब देना ही पड़ेगा.
