AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह पहुंचे हाई कोर्ट, कर दी ये बड़ी मांग

AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह पहुंचे हाई कोर्ट, कर दी ये बड़ी मांग

राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने सुरक्षा हटाए जाने को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए पूछा है कि उनकी सुरक्षा क्यों हटाई गई और इसको बहाल किया जाए. न्यूज़ एजेंसी IANS के मुताबिक, इस पर अगली सुनवाई 12 मई को होगी. हाल ही में हरभनज सिंह सहित आप के सात राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और बीजेपी के साथ चले गए.

पंजाब सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा

पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया. हरभजन सिंह को सीआरपीएफ की ओर से ‘वाई कैटेगरी’ की सुरक्षा दी गई है. उनके अलावा, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई.

किन-किन सांसदों ने छोड़ी AAP?

आप के राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया. इसकी जानकारी खुद राघव चड्ढा ने दी थी.

Leave a Reply