राजा वडिंग की राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात, पंजाब पर क्या हुई बात?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई में मची हलचल के बीच लुधियाना से सांसद और निवर्तमान अध्यक्ष अरमिंदर सिंह राजा वडिंग ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात के दौरान वडिंग से पंजाब को लेकर बात हुई.
राजा वडिंग से क्या बात हुई?
सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई. इस बात को लेकर भी चर्चा हुई है कि आगे के समीकरण और स्थिति क्या होनी चाहिए? दावा है कि वडिंग ने राहुल को अपनी ओर से फीडबैक सौंपा है.
माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला या गुरजीत औजला हो सकते हैं.
