‘क्या अभिजीत दीपके की शादी…’, CJP प्रोटेस्ट की परमिशन न मिलने पर भड़के संजय राउत
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आज (शुक्रवार, 2 अक्टूबर) शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन है. इस प्रोटेस्ट में करीब 50 हजार लोगों के आने की चर्चा हो रही है. प्रदर्शन शाम को चार बजे शुरू हो रहा है लेकिन मुंबई पुलिस ने अब तक इसकी परमिशन नहीं दी है. इसपर उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत भड़क गए हैं.
संजय राउत ने सवाल किया है कि एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को मुंबई पुलिस अनुमति क्यों नहीं दे रही है? उन्हें परमिशन देनी चाहिए. अभिजीत दीपके और उनके लोगों ने क्या अपनी शादी की अनुमति मांग ली थी? क्या उन्होंने यह कह दिया था कि मुंबई के शिवाजी पार्क और सड़क पर हमारी शादी है, परमिशन दे दीजिए? नहीं न. यह लड़ाई देश के लोकतंत्र के लिए लड़ी जा रही है. देश के करोड़ों मतदाताओं का जो अधिकारी छीन लिया गया है, यह उसकी लड़ाई है.
