शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह 20 प्रख्यात कुलपतियों में शुमार

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह 20 प्रख्यात कुलपतियों में शुमार

गंगोह: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) रणजीत सिंह को देश भर में किये गए एक सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर देश के 20 प्रख्यात कुलपतियों में शुमार किया गया है। युलेक्टज वॉल ऑफ फ़ेम नामक संस्था द्वारा यह सर्वेक्षण वर्ष 2020 में किया गया था। कुलपति प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह को यह सम्मान इस संस्था द्वारा वर्ष 2020 के लिए दिया है।

संस्था द्वारा इस सर्वेक्षण में देश भर से एक हजार से भी ज्यादा कुलपतियों को सम्मिलित किया गया था। पुरे देश से तकरीबन एक हजार से भी अधिक कुलपतियों के नामांकन प्राप्त हुए थे। प्रोफेसर( डॉ.) रणजीत सिंह को यह उपलब्धि शिक्षा, शोध, अकादमिक, एन्त्रेप्रेंयूर्शिप, नवाचार, एवं प्रशासन में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए दी गयी है।

इस उपलब्धि के लिए शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने उनको बधाई देते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा की यह उपलब्धि निश्चित ही कुलपति एवं विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के अनुरूप ही है। उन्होंने कहा की कुलपति प्रो. रणजीत सिंह का विश्वविद्यालय के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यही प्रतिबद्धता उनको एक सामान्य से विशेष व्यक्तित्व बनाती है। कुलाधिपति महोदय ने आशा व्यक्त करते हुए कहा की अन्य लोग भी कुलपति महोदय से प्रेरणा लेंगे।

वहीँ इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर कुलपति प्रो. रणजीत सिंह ने कहा की कोई भी सम्मान अथवा उपलब्धि आपकी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही को बढाती है। उन्होंने कहा की कोई भी सम्मान अथवा अन्य उपलब्धि मिलने पर ख़ुशी की अनुभूति होना सामान्य बात है परन्तु हमे इसमें सम्मान में निहित जिम्मेदारी को भी नहीं भूलना चाहिए। किसी भी उपलब्धि के पीछे बहुत से लोगों का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोग होता है , अतः में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।