3 सितंबर को आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी: चंदन चौहान

3 सितंबर को आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी: चंदन चौहान
सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते बिजनौर सांसद चंदन चौहान।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आगामी 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान स्थित अखिल भारतीय गोचर कॉलेज के मैदान में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे। पार्टी ने रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

रैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने बताया कि रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है। चंदन चैहान ने बताया कि उनकी सांसद निधि से अखिल भारतीय गोचर कॉलेज में निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये दिए गए हैं।

रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी इस निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रालोद की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि रैली में क्षेत्र के युवाओं और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास तथा रोजगार से जुड़ी घोषणाएं करने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय का कौशल रथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दे रहा है। किसानों के मुद्दे पर चंदन चैहान ने कहा कि चीनी के दाम बढ़े हैं तो गन्ने के रेट में भी बढ़ोतरी की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। गन्ना भुगतान के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के बकाये का जल्द भुगतान कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने चीनी मिलों को चेतावनी दी कि किसानों का भुगतान जल्द किया जाए, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सांसद चंदन चैहान ने दावा किया कि जयंत चैधरी की स्वाभिमान रैली नया रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि रालोद के एनडीएके साथ आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा, खेल, कौशल विकास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिली है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान ने सांसद चंदन सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह भंेट कर सम्मानित किया। इस दौरान हस्तिानापुर क्षेत्र के अध्यक्ष तरसपाल मलिक, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सहारनपुर जिलाध्यक्ष शाहजमां खान, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, पूर्व विधायक जोगेन्द्र अवाना, शामली जिलाध्यक्ष वाजिद अली, मुज्जफरगनर जिलाध्यक्ष संजय राठी,  अयूब हसन, प्रदेश महासचिव चै.धीर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, प्रंशात चैधरी, चै.विनय प्रधान, कृष्णपाल राठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply