बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया स्वागत
सहारनपुर। रालोद के राष्ट्रीय महाससिव एंव सांसद चंनद सिंह चौहान का आज नगर आगमन पर महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वाागत किया जिससे अभिभूत संासद चंदन सिंह चौहान ने उनकी सराहना कर कहा कि पार्टी के ऐसे पदाधिकारी पार्टी को मजबूत बनाने में अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं। आज एक होटल में आगामी 3 सिंतबर को पार्टी सुप्रीमों एंव केन्द्रीय मंत्री जंयत चौधरी की होने वाली स्वाभिमान रैली के सम्बंध में आयोजित पत्रकार वार्ता करने पहुंचे पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद चंदन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने सम्मान स्वरूप सांसद चंदन सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। सासंद चनंद सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से शिष्टचार भेंट कर रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान के कार्यो के सराहना करते हुए सांसद चंदन सिंह चौहान ने पार्टी के ऐसे उर्जावान साथियों के बल पर पार्टी आज शिखर पर पहुच रही है।
