अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के नौजवानों ने आजमाया भाग्य
सहारनपुर। अमरोहा जनपद की अमरोहा, हसनपुर एवं नौगावां सादात तहसील के अभ्यर्थियों के लिए शनिवार को अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई। भर्ती रैली में तीनों तहसीलों से कुल 1,045 अभ्यर्थियों को रनिंग परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 960 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। रनिंग परीक्षा में अभ्यर्थियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। शारीरिक दक्षता की इस परीक्षा में 810 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित नहीं हो सके। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन का परीक्षण किया गया। सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों में शामिल होंगे।
