‘प्रियंका गांधी को दो महीने बाद आई हिमाचल की याद’, कांग्रेस नेता पर बरसे BJP विधायक; राहुल पर भी साधा निशाना

‘प्रियंका गांधी को दो महीने बाद आई हिमाचल की याद’, कांग्रेस नेता पर बरसे BJP विधायक; राहुल पर भी साधा निशाना

बिलासपुर क्षेत्र के सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी को दो माह से भी अधिक अंतराल के बाद अब जाकर हिमाचल आने की फुर्सत मिल पाई है। उनका मुख्य फोकस केंद्र सरकार की आलोचना करने पर रहा है। बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।

बिलासपुर।  सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने आपदा को लेकर केंद्र की आलोचना कर रही कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी को दो माह से भी अधिक समय के बाद अब जाकर हिमाचल की याद आई है। आपदा प्रभावितों से झूठी हमदर्दी जताकर वह खुद को उनका हितैषी साबित करना चाहती हैं।

त्रिलोक जमवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी तो अभी भी विदेशों में जाकर भारत की निंदा करने में व्यस्त हैं। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा का सिलसिला गत जुलाई माह में शुरू हुआ था। आपदा के दौरान नुकसान का जायजा लेने तथा प्रभावितों से बात करके उनकी समस्याएं जानने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो बार हिमाचल का दौरा किया। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हिमाचल आए।

बीजेपी विधायक ने कहा कि भाजपा के इन नेताओं के प्रयासों से केंद्र से 800 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद के साथ ही सड़कों की हालत सुधारने के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर हुए, जबकि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 11 हजार मकान भी मंजूर हुए।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर बरसे त्रिलोक जमवाल

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि आपदा प्रभावितों का दुख-दर्द जानने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल आने की जहमत तक नहीं उठाई। प्रदेश सरकार के मंत्री भी कुछ दिन पहले ही अपने घरों से बाहर निकलकर जिलों तक पहुंचे। नुकसान का जायजा लेने और प्रभावितों से मुलाकात करने के बजाए वे अपने चहेते ठेकेदार नेताओं के साथ बैठक करके चले गए।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे