लखनऊ अग्निकांड पर प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, बोलीं- ‘मुआवजा, जांच और फिर सब भूल जाते हैं’
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अलीगंज में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं हैं. लखनऊ अग्निकांड को लेकर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाए हुए इस घटना पर दुख जताया है.
पूर्व सांसद और शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया,”एक और दिन, एक और आग. वही कहानी दोहराई जाती है – मुआवज़ा, जांच और फिर सब भूल जाते हैं. मैंने पिछले हफ़्ते मालवीय नगर में लगी आग के बाद इस बारे में बात की थी.”
इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोग इमारत से बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि कुछ अन्य लोगों के अंदर फंस गए.
