shobhit University Gangoh
 

प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षको के हित मे काम करता रहेगा- संदीप पंवार

प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षको के हित मे काम करता रहेगा- संदीप पंवार
  • नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के स्वागत शिक्षक

नकुड 18 सितबंर इंद्रेश। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप पंवार ने कहा है कि संघ शिक्षको के हित व कल्याण के लिये हमेशा काम करता रहेगा। शिक्षक बच्चो का ही नंही देश का भविष्य सवंारने का काम करते है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप पंवार ने विकास खंड के हरपाल गांव में आयेाजित संघ की नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के सम्मान समरोह को संबोधित कर रहे थे। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप चैधरी ने कहा कि शिक्षक संघ की नई टीम शिक्षक हितो को ध्यान मे रखकर काम करे। उन्होनंे कहा कि शिक्षक समाज को शिक्षित व अनुशासित नागरिक देता है। इसके हित का हमेशा ध्यान रखना चा हिए। मजबूत संगठन के बल पर ही हम अपनी समस्याओ को त्वरित समाधान कर सकते है।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष पंकज तंवर, मंत्री कमलकांत, कोषाध्यक्ष भुपेंद्र नरूला, का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, फैसल खान, अंकुर सैनी, अंजली गुप्ता, राजविंदर कौर, मनीष कुमार, अनिल कुमार, लेखराज, नफीस अहमद, आदि उपस्थित रहे।

 

Jamia Tibbia