• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP के चार दिनी दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, गवर्नर व सीएम ने किया स्वागत

  • August 26, 2021
UP के चार दिनी दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, गवर्नर व सीएम ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
  • President RamNath Kovind लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमौसी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरुवार से उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगे।

लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधा राजभवन पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पूरे परिवार के साथ राजभवन पहुंचे। राजभवन में सबसे पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरुवार से उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ के साथ गोरखपुर व अयोध्या का दौरा होगा। दो महीने में देश के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। इससे पहले उनका जून में पांच दिन का कानपुर, कानपुर देहात तथा लखनऊ का दौरा था।  उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के तीन शहरों में कार्यक्रम हैं। लखनऊ के साथ ही उनका गोरखपुर तथा अयोध्या में भी कार्यक्रम है। इस दौरान लखनऊ में वह दो दिन कार्यक्रम में रहेंगे। उनका रात्रि प्रवास लखनऊ में ही रहेगा।

लखनऊ में गुरुवार को शाम को वह बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर सेंट्रल यूनिवॢसटी के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर केन्द्रीय विवि के दीक्षा समारोह में सात मेधावियों को स्वर्ण पदक देंगे। इसके साथ ही वह समाजसेवी व इंजीनियर सोनम वांगचुक को विज्ञान में डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले समारोह में 132 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिलेगा। राष्ट्रपति 132 मेधावियों में मात्र सात को स्वर्ण पदक देंगे। स्नातक के भानु प्रताप, प्रियंका गौतम, परास्नातक के शुभम मिश्र और पूजा मीना, एमफिल के सन्या व निहारिका के अलावा अंजू रावत को आरडी सोनकर स्वर्ण पदक राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा, जिसे लेकर विद्याॢथयों में उत्साह है। इसके साथ समाजसेवी व इंजीनियर सोनम वांगचुक को विज्ञान में डाक्टरेट की मानद उपाधि भी दी जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शाम 5:00 बजे बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षाग्रह में अकादमिक शोभायात्रा के साथ समारोह शुरू होगा। इसके बाद राष्ट्रपति मेधावियों को मेडल देकर समारोह को संबोधित करेंगे। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में होने वाले समारोह में एक घंटे पहले आना होगा। आयोजन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों व अतिथियों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। यहां पर राष्ट्रपति का संबोधन शाम 5:40 बजे से होगा। इसके बाद वह 6:15 बजे राजभवन पहुंच जाएंगे।

शुक्रवार को यूपी सैनिक स्कूल में कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को सुबह 10:50 बजे परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल सरोजिनी नगर में स्कूल के 75 वर्ष पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में 60 मिनट का कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति यहां पर बालिकाओं के लिए छात्रावास के निर्माण की रखेंगे आधारशिला इसके साथ ही कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल की 75वीं जयंती पर आधारित पोस्टल स्टांप का विमोचन करेंगे। राष्ट्रपति स्कूल के एक हजार की क्षमता वाले आधुनिक प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे।

छात्र व छात्रा कैडेट्स राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। सैनिक स्कूल के बच्चे यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रपति वर्ष 1960 से लेकर अब तक के देश के इस पहले सैनिक स्कूल के सफर पर आधारित डाक्युमेंट्री का अवलोकन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा।

राष्ट्रपति आगमन से सैनिक स्कूल की छात्राओं में उत्साह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 27 अगस्त को कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में हीरक जयंती वर्ष समारोह में शामिल होंगे। बीते दिनों ही सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए में बालिकाओं के प्रवेश के भी निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद राष्ट्रपति के आगमन ने सैनिक स्कूल की छात्राओं की खुशी दोगुनी कर दी है। छात्रा  अनुभूति ने कहा कि देश के प्रथम नागरिक को अपने बीच देखना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। शुभांगी कहती हैं कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। अदिति सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति यहां बालिका छात्रवास की नींव भी रखेंगे। पारूल पाल कहती हैं कि बच्चों को राष्ट्रपति से प्रेरणा मिलेगी।

लखनऊ में एसजीपीजीआइ का 26वां दीक्षा समारोह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को लखनऊ में संजय गांधी पीजीआइ के 26 वें दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगे। यहां पर भी उनका करीब एक घंटा का कार्यक्रम शाम पांच से छह बजे तक होगा।  समारोह में छात्रों को डिग्री दी जाएगी। साथ ही, तीन एक्सीलेंस अवार्ड दिए जाएंगे। प्रो.एसआर नायक अवार्ड फार आउट स्टेंडिंग इनवेस्टीगेटर, प्रो.एसएस अग्रवाल फार एक्सीलेंस रिसर्च अवार्ड और प्रो.आरके शर्मा बेस्ट डीएम स्टूडेंट अवार्ड भी इस मौके पर दिया जाएगा। इन नामों की घोषणा समारोह के दौरान ही की जाएगी। रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने कहा कि प्रोटोकाल का पालन करते हुए राष्ट्रपति अथवा राज्यपाल के हाथ से डिग्री दिलाई जाए। डिग्री देने का रिहर्सल नहीं किया गया। बताया गया कि डिग्री बाद में बांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को सामूहिक डिग्री दी जाए तो भी राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में 28 को आयुष यूनिवर्सिटी का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 28 अगस्त को गोरखपुर जाएंगे। यहां पर उनका आयुष यूनिवर्सिटी के शिलान्यास और गोरक्षनाथ विवि में अस्पताल भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति 29 अगस्त को करेंगे रामलला का दर्शन 

राष्ट्रपति 28 को गोरखपुर के कार्यक्रम के बाद शाम को लखनऊ वापसी करेंगे। इसके बाद 29 अगस्त – लखनऊ के चारबाग स्टेशन से सुबह नौ बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या रवाना होंगे। अयोध्या में उनका आगमन 11.30 बजे होगा। यहां पर उनका रामलला तथा हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। इसके बाद वह प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ वापसी करेंगे।

छह घंटे लखनऊ अयोध्या के बीच नहीं होगी एक भी ट्रेन

29 अगस्त को प्रेसिडेंशियल ट्रेन के संचालन के कारण रेलवे लखनऊ से अयोध्या तक छह घंटे सभी ट्रेनों का संचालन बंद करेगा। राष्ट्रपति सुबह नौ बजे लखनऊ से अयोध्या जाएंगे। इस दौरान कई जरूरी ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।

दो माह में दूसरी बार उत्तर प्रदेश का दौरा 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज से उत्तर प्रदेश में तीन शहरों के चार दिन के दौरे पर रहेंगे। यह दो महीने में उनका उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 29 जून तक कानपुर, कानपुर देहात और लखनऊ के दौरे पर थे। वह दूसरा बार प्रेसिडेंशियल ट्रेन से भी उत्तर प्रदेश का दौरा करेेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी

यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी

  • October 18, 2026
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’

  • October 17, 2026
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

  • October 17, 2026
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

  • October 17, 2026
शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

  • October 17, 2026
‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

  • October 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी October 18, 2026
  • मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी ने मनाई दुर्गाष्टमी, नयागाँव में निकाली शक्ति यात्रा October 18, 2026
  • कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’ October 17, 2026
  • सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में लगा लाइफ स्किल बाजार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा October 17, 2026
  • अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, दो को नोटिस October 17, 2026
  • रिक्शा टकराने पर भिड़े दो पक्ष, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार October 17, 2026
  • सातवें नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचीं एमएलसी वंदना वर्मा October 17, 2026
  • सहारनपुर में चीनी व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच, नहीं मिली कोई अनियमितता October 17, 2026
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 85 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण October 17, 2026
  • नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’ October 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021