‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम, जयराम रमेश बोले- PM मोदी की हताशा झलक रही है

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम, जयराम रमेश बोले- PM मोदी की हताशा झलक रही है

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ (Dimagi Naxal) वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस महासचिव Jairam Ramesh ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी उनकी “हताशा की निशानी” है।

जयराम रमेश ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा और सरकार के नेता अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए ‘अर्बन नक्सल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं, जबकि संसद में सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया जा चुका है कि ‘अर्बन नक्सल’ की कोई आधिकारिक परिभाषा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले विरोधियों की मांगों को खारिज करती है और बाद में उन्हीं मुद्दों को स्वीकार कर लेती है।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश में हथियारबंद नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन “दिमागी नक्सल” अब भी मौजूद हैं और उन्हें पहचानकर अलग-थलग करने की जरूरत है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इस बयान को राजनीतिक विरोधियों और असहमति की आवाज़ों को निशाना बनाने की कोशिश बताया, जबकि भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रविरोधी और हिंसक विचारधाराओं के समर्थकों के खिलाफ चेतावनी दी है।

Leave a Reply