राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास
सहारनपुर में पुलिस लाईन योगा करते पुलिसकर्मी।

सहारनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में पुलिसकर्मियों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। योगाचार्य देवेन्द्र कुमार बंसल ने पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए और नियमित योग के माध्यम से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर मौर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को खेल एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। नियमित योग और व्यायाम से कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ तनाव को भी कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ समाज की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply