अग्निवीर भर्ती में 1,170 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

अग्निवीर भर्ती में 1,170 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों मेडिकल परीक्षण करते सैन्य अधिकारी।

सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत शनिवार को मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील तथा शामली जनपद की कैराना, शामली और ऊन तहसीलों के अभ्यर्थियों की भर्ती आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल 1,260 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1,170 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान आयोजित रनिंग परीक्षा में 945 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आगे बढ़ाया गया। वहीं, शेष अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जारी रहा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply