पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
  • सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर एवं जानकारी देते एसपी सिटी मयंक पाठक।

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय ट्यूबवैल तार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 मीटर सबमर्सिबल केबल, एक वेल्डिंग मशीन, तांबे का तार व अन्य चोरी करने के उपकरण बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

एसपी देहात मयंक पाठक ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना फतेहपुर अलग-अलग वादियों ने तीन घटनाओं में चोरी की तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने तहरीरों के आधार पर मुकदमें दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना फतेहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच शातिर चोरों अमजद उर्फ उर्मिला पुत्र खुर्शीद, वंश पुत्र पप्पू, नौमान पुत्र अब्दुल वहीदद, आकाश उर्फ काशी पुत्र पुष्पेंद्र व रईश पुत्र मौसम निवासीगण ग्राम फतेहपुर भादो को कस्बा छुटमलपुर में ईदगाह के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मीटर सबमरसेबिल केबिल, एक वेल्डिंग मशीन, एक टूल बाॅक्स, गिलेंडर मशीन, ड्रिल मशीन व ढाई किग्रा ताम्बे का तार बरामद कर लिया। एसपी सिटी श्री पाठक ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों पूछताछ के दौरान चोरी तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ विभिन्न मामलों में अलग-अलग थानों क्रमशः छह, चार, चार, तीन व तीन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply