चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई टीम (2026-27) घोषित

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई टीम (2026-27) घोषित
  • सहारनपुर में सीआईएस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते महापौर।

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की सत्र 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी बैठक सहारनपुर क्लब में आयोजित हुई, जिसमें समन्वय-2026 कार्यक्रम की समीक्षा के साथ नए सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

सहारनपुर क्लब में आयोजित बैठक में संरक्षक महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं अमर गुप्ता द्वाराएच.एस. चड्ढा को पुनः चेयरमैन तथा रविंद्र मिगलानी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी (2026-27) में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, बलजीत सिंह चावला, महासचिव को अमित चैधरी, अपर महासचिव विजय वशिष्ठ, संयुक्त महासचिव  रवि टंडन, कोषाध्यक्ष  नीरज मिड्ढा, संयुक्त कोषाध्यक्ष  सक्षम बत्रा, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, उपाध्यक्षध्कोऑर्डिनेटर  तेजेंद्र तनेजा, सचिव/कोऑर्डिनेटर सुमित पोपली को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी व चेयरमैन एचएस च.ड्ढा ने कहा कि संस्था उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है और सदस्यों के सहयोग से इसे और सशक्त बनाया जाएगा। बैठक में प्रमुख सदस्य तेजेंद्र तनेजा, सुनील सूरी, रवि टंडन, अमित टक्कर, अक्षय जैन, नितिन जैन, गिरीश मित्तल, शरद भार्गव, वैभव गर्ग, सत्येंद्र अरोड़ा, विश्वजीत पुंडीर, अनिल गुप्ता, सुशील गाबा, संजीव कुमार जैन, विक्रांत पुंडीर, सन्नी नागपाल, राजीव बाठला सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply