पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर गौकश को किया लंगड़ा, दूसरा फरार

पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर गौकश को किया लंगड़ा, दूसरा फरार
  • सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस द्वारा घायलावस्था में दबोचा गया शातिर गौकश।

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलाह मय जिंदा व खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण व मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना पुलिस कासमपुर बिजलीघर के पास विकास नगर-सहारनपुर रोड पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर संदिग्धों को रूकने का इशारा किया तो वे रूके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए ग्राम पाडली जाने वाले राजवाहे की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा। कुछ दूरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई और बदमाश दौड़कर आम के बाग में घुस गए जहां उन्होंने वहां पहुंची पुलिस पार्टी पर पुनः फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बलप्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश में पुलिस ने काफी देर तक काम्बिंग की परंतु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। घायल बदमाश की पहचान सलमान पुत्र वरीस निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने दबोचे घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व 3 जिंदा कारतूस 315 बोर, गोकशी के उपकरण एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दबोचा गया बदमाश शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर गौकश है जिसके खिलाफ जनपद के अलग-अलग थाने में गौकशी, लूट, चोरी व तस्करी के लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply