पुलिस ने गुम हुए मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे

पुलिस ने गुम हुए मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे
  • सहारनपुर में पुलिस लाईन सभागार में गुम हुआ मोबाइल फोन उसके स्वामी को प्रदान करते एसएसपी।

सहारनपुर। सर्विलांस सैल पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए/चोरी हुए लगभग एक करोड़ रूपए मूल्य 310 मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए।

पुलिस लाईन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के प्रत्येक थाने में टीम बनाकर मिसिंग मोबाइल की एप्लीकेशन सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कराकर उनकी बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं नेतृत्व में जनपद के सभी थानों की टीमों ने अलग-अलग तिथियों में गुम हुए मोबाइलों के सम्बंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में गुम हुए मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल पर पोर्टल पर अपलोड कराकर तत्परता से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा 310 मोबाइल बरामद कर लिए। एसएसपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रूपए है। आज पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। वार्ता के दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मनोज यादव व सर्विलांस प्रभारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply