पुलिस चंद्रपालखेडी में हुई चेारी का राजफास कर आरोपी को जेल भेजा
नकुड 30 अप्रैल इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने घर मे घुसकर महिला का पर्स चुराने वाले आरोपी केा गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सुरेंश कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रपालखेडी निवासी इकराम ने थाने मे तहरीर देकर अमन पुत्र अनिल निवासी चद्रपालखेडी पर उसके घर मे घुसकर महिला का पर्स चेारी करने का आरोप लगाया था। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफतार कर लि या। पुलिस ने उसके कबजे से चोरी गया पर्स बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पर्स में दो बडी पाजेब व दो छोटी पाजेब के अलावा एक मर्दाना अंगुठी व बिछवे बरामद किये है। पुलिस ने अमन के जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अमन पहले भी चेारी के आरोप मे जेल जा चुका हैं।
पुलिस ने एक जिलाबदर आरोपी युवक को भी गिरफतार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिरसका निवासी अंकुश पुत्र सुबोध को अपर जिलामेजिस्टरेट सहारनपुर ने 27 फरवरी को जिलाबदर किया है। पंरतु वह नकुड क्षे मे ही घुम रहा था। सुचना मिलने पर पुलिस ने अंकुश को अघ्याना तिराहा से पकडकर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कोतवाली मे दस मुकदमे दर्ज है।
