पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाईक बरामद की
नकुड 9 मई इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने पिछले सप्ताह नगर से हुई बाईक बाईक चारेी के मामले मे दो युवकांे को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी गयी बाईक बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सुरेंश कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि ृनयागंाव निवासी प्रभात कुमार ने एक मई को उसकी बाईक चेारी होने की सूचना पुलिस को दी थी। जबकि तिरपडी निवासी अरविंद कुमार ने सात मई को बाईक चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब नौ बजे पुलिस ने शक के आधार पर अघ्याना रोड से कब्रिस्तार के पास से दो युवको को गिरफतार किया। पुछताछ के बाद उनकी पहचान हरियाणा के रादौर निवासी जयदेव उर्फ दीपक पुत्र लक्ष्मणदास व रोहित पुत्र जिलासिह निवासी रादौर के रूप मे हुई। पुछताछ में दोनो ने कस्बे से बाईक चोरी की घटना मे शामिल होने की बात स्वीकार की।
एसआई रविंद्र धामा, फिरोजखान व विनित चैधरी की टीम ने उनकी निशानदेही पर चोरी गयी दोनो बाईक बरामद कर ली है।
पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाशों पर 2021 मे भी थाने मे अपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिनमे वे जेल जा चुके है।
