पीएम मोदी ने ‘हीरो’ पायलट स्मित मच्छार से की बात, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व

पीएम मोदी ने ‘हीरो’ पायलट स्मित मच्छार से की बात, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की और उनकी बहादुरी की सराहना की। पीएम मोदी ने मुश्किल हालात में साहस और सूझबूझ दिखाने के लिए कैप्टन स्मित की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दरअसल, फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में एक गंभीर घटना के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक, इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिससे क्रू और यात्रियों को स्थिति संभालने में मदद मिली। विमान की बाद में सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित को ‘हीरो’ बताते हुए कहा था कि उनकी बहादुरी और दूसरों की जान बचाने के संकल्प से भारत को गर्व हुआ है। पीएम ने उनके परिवार से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

कैप्टन स्मित फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना के बाद उनकी बहादुरी की सराहना भारत के साथ-साथ इजरायल सहित कई देशों में भी हुई है।

Leave a Reply