shobhit University Gangoh
 

पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव, रास्ते से लौटा Air India का मॉस्को जा रहा विमान

पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव, रास्ते से लौटा Air India का मॉस्को जा रहा विमान

नई दिल्लीः ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रहे एयर इंडिया के विमान के पायलट की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उड़ान आधे रास्ते से वापस लौट आई। सूत्रों ने बताया कि विमान ने शनिवार सुबह मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लोगों को रूस से वापस लाया जाना था। रास्ते में पायलट को जानकारी दी गई कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विमान को आधे रास्ते से वापस लौटा लिया गया। अब विमान को पूरी तरह विसंक्रमित करने के बाद नएचालक दल के साथ मॉस्को भेजा जाएगा।

इस संबंध में पूछे जाने पर एयर इंडिया ने मामले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है हालाँकि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि मॉस्को से दिल्ली के रास्ते जयपुर जाने वाली उड़ान में ‘तकनीकी कारणों’ से देरी हो रही है। स्थानीय समयानुसार उड़ान सुबह 11.50 बजे रवाना होनी थी। उसने अभी उड़ान के लिए कोई नया समय नहीं बताया है।

Jamia Tibbia