आठ वर्ष से चकमार्ग से अवैध कब्जा न हटने से नाराज किसान संपूर्ण समाधान दिवस पर ही धरने पर बैठा
नकुड 5 अगस्त इंद्रेश। संपूर्णसमाधान दिवस पर आने वाली शिकायतो पर क्या कार्रवाई होती है इसका उदाहरण आज यहंा संपूर्ण समाधान दिवस पर देखने को मिला। जब आठ वर्षों से शिकायत का समाधान न होने से नाराज फरियादी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर ही धरने पर बैठ गया।
खारी बांस निवासी किसान राजेंद्र सिंह संपूर्ण समाधान दिवस पर सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर शिकायत लेकर आया था। उसने अधिकारियो को बताया कि वह आठ वर्षो से खंडवा गांव मे चकमार्ग से अवैध कब्जे हटवाने की मांग कर रहा है। एसडीएम ने इस मामले मे कमेटी का गठन भी किया पंरतु कार्रवाई नंही हुई। राजेदं्र ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवा दिया गया की झुठी रिर्पोट लगा दी। जबकि मौके पर कोई नंही गया।
नाराज राजेंद्र सपंूर्ण समाधान दिवस पर ही धरन पर बैठ गया। उसने आरोप लगाया कि तहसील मे लेखपाल से लेकर बडे अधिकारी तक कोई कार्रवाई नंही करते। झूठी रिर्पोट लगाकर मामले को टरका दिया जाता है।
