ध्यान व योग शिविर का किया आयोजन
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीनियर सिटीजन।
सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की सहारनपुर शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिये योग के अंतर्गत ज्वाला नगर स्थित सीता-राम मंदिर परिसर में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सदस्यों द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। योगाचार्य गुलशन कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए योगासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से घुटनों, गठिया और सर्वाइकल संबंधी समस्याओं के लिए उपयोगी योग क्रियाओं की जानकारी दी। संस्था के संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर का समन्वय ही लंबी आयु की कुंजी है। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच प्रत्येक व्यक्ति को योग और व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग स्वस्थ और सक्रिय जीवन का आधार है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरुण सूरी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, आर.के. जैन, यशपाल मलिक, ठाकुर सूर्यकांत सिंह, रमेश चंद सैनी, सुभाष धमीजा, अशोक बजाज, सुमन बाला गुप्ता, उषा गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
