नेहरू का नाम लेने पर अनुराग ठाकुर पर भड़का ​विपक्ष, 5 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

नेहरू का नाम लेने पर अनुराग ठाकुर पर भड़का ​विपक्ष, 5 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली : लोकसभा में भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 3 बजकर 50 मिनट पर आधे घंटे के लिये स्थगित हो गई है। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त राज्‍य मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा नेहरू-गांधी का जिक्र करने पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया, जिस चलते कार्यवाही को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

अनुराग ठाकुर ने  चर्चा के दौरान कहा कि हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक, हर कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड को सही ठहराया। छोटे-छोटे बच्चों ने गुल्लक तोड़कर चंदा दिया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को निशाने पर लेते हुए कहा कि नेहरूजी ने फंड बनाया आज तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। उन्होंने  केवल एक परिवार गांधी परिवार के लिए ट्रस्ट बनाया था

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया था, इसकी जांच होनी चाहिए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उनकी इस बात कांग्रेस सांसद भड़क गए और जमकर हंगामा किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे