IPL में विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला, अब तक सिर्फ इस एक भारतीय ने जीता Most valuable player अवार्ड

IPL में विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला, अब तक सिर्फ इस एक भारतीय ने जीता Most valuable player अवार्ड
IPL 2021
  • इस टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों को ही अब तक बोलबाला देखने को मिला है। 2013 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट या मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड की शुरुआत हुई थी और तब से अब तक सिर्फ एक भारतीय ही इसे जीत पाया है।

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट के रूप में जाना जाता है। इसमें दुनियाभर से बड़े बड़े खिलाड़ी खेलने आते हैं और दमदार प्रदर्शन करते हैं। इस टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों को ही अब तक बोलबाला देखने को मिला है। 2013 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट या मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड की शुरुआत हुई थी और तब से अब तक सिर्फ एक भारतीय ही इसे जीत पाया है।

आइपीएल के पहले पांच सीजन में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर नहीं चुना जाता था। इसकी शुरुआत 2013 में हुई और पहला अवार्ड राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन को मिला। इसके बाद से अब तक 7 बार चुने गए खिलाड़ियों में सिर्फ एक ही भारतीय शामिल है। इसमें रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धौनी जैसे धुरंधरों का नाम शामिल नहीं है। इसे अब तक एक भी खिताब जीतने में नाकाम रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली हैं।

8 मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर

साल 2013 में जिस साल दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने आइपीएल से संन्यास की घोषणा की थी यह अवार्ड राजस्थान रॉयल्स के शेन वॉटसन ने जीता था। इसके बाद 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने इसे जीता। 2015 में कोलकाता नाइटराइडर्स के आंद्रे रसेल ने इसे हासिल किया था। साल 2016 में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इसे जीता था और वह यह खिताब जीतने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

2017 में पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेले बेन स्टोक्स, 2018 में केकेआर के सुनील नरेन को मिला। 2019 में एक बार फिर से केकेआर की झोली में यह अवार्ड गया जब रसेल ने दूसरी बार इसे हासिल किया। 2020 में राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर को इस खिताब से सम्मानित किया गया था।

2013 से 2020 तक मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर 

2013 शेन वॉटसन (RR)

2014 ग्लेन मैक्सवेल (KXIP)

2015 आंद्रे रसेल (KKR)

2016 विराट कोहली (RCB)

2017 बेन स्टोक्स (RPS)

2018 सुनील नरेन (KKR)

2019 आंद्रे रसेल (KKR)

2020 जोफ्रा आर्चर (RR)

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे