नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’

नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है. नाना पाटेकर ने हर भूमिका को शानदार तरीके से और नए अंदाज में निभाया. उन्होंने ऐसे किरदार दिए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी.

पीएम मोदी ने कहा, ”उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

अमित शाह ने किया याद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ”भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी. गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया.”

शाह ने पाटेकर के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ”नाम फाउंडेशन के माध्यम से सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा हो या सीमा पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाना, वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे. जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया. ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति शांति.”

कैसे और कब हुआ नाना पाटेकर का निधन?

75 वर्षीय पाटेकर का गुरुवार (8 अक्तूबर) को तड़के दिल का दौरा पड़ने के बाद गोवा में निधन हो गया. वो डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए था. इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक ‘सीपीआर’ दिए जाने के बावजूद पाटेकर होश में नहीं आए. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. नाना पाटेकर क सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर मृत घोषित किया गया.

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार “शासकीय सम्मान के साथ” करने का निर्णय लिया गया है. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्रीआशीष शेलार ने ये जानकारी दी है.

Leave a Reply