अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर कूच करेगी. इससे पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सनसनीखेज दावा किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”विरोध-प्रदर्शन से पहले बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. मोदी को लगता है कि वे लोगों को जेल में डालकर विरोध की आवाज को दबा सकते हैं. आप जितने ज्यादा लोगों को हिरासत में लेंगे, उतने ही ज्यादा लोग सामने आएंगे!”

क्या बोली सीजेपी?

वहीं सीजेपी ने एक्स पर लिखा, ”सरकार फिर से अपनी सस्ती चालें चल रही है! 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए देश भर में CJP के वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया जा रहा है. लेकिन इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा और समर्थन में और भी ज्यादा लोग बाहर आएंगे.”

जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

सीईसी के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन के बाद 3 अक्टूबर को सीजेपी ने कहा था कि अगर CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को पूरे भारत से ‘कॉकरोच’ दिल्ली के जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे. अगर दिल्ली पुलिस हमें रास्ते में कहीं भी रोकती है, तो जहां भी वे हमें रोकेंगे, वही जगह हमारा जंतर-मंतर बन जाएगी. लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा की अपनी लड़ाई में हम महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे.

इसके बाद सीजेपी के नेता सौरव दास सात अक्टूबर को संसद मार्ग थाने पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मांगी. दिल्ली पुलिस ने अब तक इसकी इजाजत नहीं दी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले इजाजत लेनी होगी.

आज बेंगलुरु में प्रदर्शन

आज सीजेपी बेंगलुरु में प्रदर्शन करने जा रही है. शाम चार बजे फ्रीडम पार्क में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन होगा.

Leave a Reply