इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में इंडिया अलायंस के नेताओं के लिए आयोजित लंच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ एक लंच समझने की जरूरत नहीं है. अभी तो आने वाले समय में डिनर डिप्लोमेसी और टी डिप्लोमेसी भी सुनने को मिल सकती है. हम सब लोग बैठकर समोसा खा रहे हों, ये भी सुनाई देगा.वहीं, अखिलेश ने सीएम योगी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दिन में तारे दिखते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 80-20 वाले बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को अब PDA की बात सुनकर दिन में तारे नजर आ रहे हैं. इसलिए वो 80 और 20 की बात कर रहे हैं, क्योंकि PDA ने उन्हें दिन में तारे दिखा दिए हैं. PDA के लोगों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ है, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.

सीएम योगी के बयान पर पलटवार

अखिलेश ने कहा कि धमकी को कोई भी समाज स्वीकार नहीं कर सकता. अखिलेश ने आगमी 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हारने की अपील करते हुए कहा कि जब तक बीजेपी रहेगी तब तक भारत विकसित नहीं बनेगा. बीजेपी हटेगी तभी विकसित भारत बनेगा और हिंदुस्तानियत बचेगी.

लखनऊ में जलभराव को लेकर घेरा

अखिलेश यादव ने लखनऊ के गोमती किनारे बसे इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति आने पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर पानी ला रहे हैं, ताकि शहर में जो भी अच्छी चीज बनी है, वह डूब जाए. सरकार को पता होता है कि बैराज कहां है, कब खोलना है और बैराज से पानी कब निकालना है. इसके बावजूद लखनऊ में जलभराव की स्थिति पैदा हुई. उन्होंने इसे सरकार का फेलियर बताया.

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया गया था लेकिन, इसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सपा से कोई सांसद शामिल नहीं हुआ था. जिसके बाद उनकी नाराजगी को लेकर खबरें सुर्खियों में चलने लगी थी हालांकि बाद में काँग्रेस पार्टी की ओर से भी स्पष्टीकरण आया कि आपस में कम्युनिकेशन नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ है. लेकिन, गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है.

Leave a Reply