PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- ‘किसी माई के लाल में…’

PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- ‘किसी माई के लाल में…’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया है. गुरुवार (08 अक्टूबर, 2026) को गिरिराज सिंह बेगूसराय में थे. मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये पीएम मोदी की पहली सरकार है, 12 साल हो गया, राहुल गांधी से लेकर कम्युनिस्ट तक किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं हुई कि नरेंद्र मोदी पर कोई एक दाग लगा दे.

उन्होंने कहा, “…12 साल लोग उम्मीदों से घिरे रहे, लेकिन 10 साल में राहुल गांधी की सरकार भ्रष्टाचार से घिरी रही, भ्रष्टाचारियों से घिरी रही, विवादों में घिरी रही. अब इनके पास कोई मुद्दा नहीं है.”

गिरिराज सिंह ने कहा, “SIR को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महीनों घूमते रहे और कहा इतना नाम कट गया… ये चिंतित हैं कि बांग्लादेशियों को वोट का अधिकार दिया जाए… ये मुसलमान प्रेमी हैं, बांग्लादेशी प्रेमी हैं, इसलिए ये स्मित माछर, जिस पायलट की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है, क्योंकि को-पायलट मुसलमान था इसलिए इंडिया गठबंधन ने स्मित माछर को बधाई नहीं दी.”

‘विपक्ष चुनाव हारता है तो सारी…’

उधर, बिहार बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा है कि विपक्ष जिन चुनावों को त्रुटिपूर्ण बता रहा है उसी चुनाव में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जीत हुई है. केरल का चुनाव निष्पक्ष है, झारखंड में कहीं कोई दिक्कत नहीं है और जब विपक्ष चुनाव हारता है तो सारी त्रुटियां नजर आने लगती हैं. बेबुनियाद आरोप लगाना विपक्ष की आदत हो गई है.

Leave a Reply