पंजाब म्यूनिसिपल चुनाव में AAP की गुंडागर्दी, भाटिया बोले- साडा हक एत्थे रख भगवंत मान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विपक्षी दलों और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है. SIR पर इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर गौरव भाटिया ने कहा कि “यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है.”
उन्होंने कहा कि एक तरफ “संविधान की मूल भावना का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास से देश का हर व्यक्ति गौरवान्वित महसूस कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कल (7 अक्टूबर 2026) को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल सेवा के पूरे किए हैं. यह सभी के प्रेरणा का विषय है”
“दूसरी तरफ हम देख रहे हैं किस तरह से विपक्ष संविधान की हत्या करते हुए अराजकता का माहौल बना रहा है. तमाम विपक्षी दल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. जो आरोप विपक्षी दल लगा रहे हैं उनके पास उनका कोई आधार नहीं है.”
पंजाब में म्यूनिसिपल चुनाव में आप ने की गुंडागर्दी
उन्होंने पंजाब में हाल ही में हुए म्यूनिसिपल चुनाव को लेकर कहा कि “माननीय सर्वोच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने पंजाब के म्यूनिसिपल चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है. पंजाब में हुए म्यूनिसिपल चुनावों में 50 वार्डों के चुनावों को रद्द किया है.
पंजाब में आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “स्वराज का नाम लेकर राजनीति में कूदने वाली पापी आप(AAP) गुंडाराज वाली पार्टी बन गई है.
सुप्रीम कोर्ट जांच कमिटी बनाई थी
भाटिया ने कहा कि “पंजाब में मई 2026 में हुए चुनावों में पटियाला और मोगा जिलों के 50 वार्डों में चुनावों में जो गुंडागर्दी हुई है. उसके बाद, जो तथ्य सामने आए, उन तथ्यों का संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक कमीशन बनाया. इस कमीशन ने सारी शिकायतों का अध्ययन किया और इस कमीशन ने जो तथ्य कोर्ट के सामने रखे हैं, वो शर्मसार करते हैं. “पापी आप और उसके गुंडों ने पंजाब में लोकतंत्र और संविधान की हत्या की है.”
विपक्षियों को नहीं भरने दिए गए नाॉमिनेशन
आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि ” इस चुनाव में यदि आप विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार थे, तो पापी आप के गुंडे नाॉमिनेशन तक भरने नहीं दे रहे थे. कोर्ट ने कहा कि इन सभी 50 वार्ड में फिर से इलेक्शन होना चाहिए.”
“कमीशन की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि पंजाब की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नाॉमिनेशन नहीं भरने दिया, इन लोगों ने उम्मीदवार को मारा और गुंडई फैलायी. ये है murdering of Democracy यानी लोकतंत्र का गला घोंट देना है. पंजाब में जंगलराज का माहौल चल रहा है.”
केजरीवाल और राहुल गांधी से प्रश्न
भाटिया ने कहा कि “इस घटना पर राहुल गांधी,अरविन्द केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी अब कुछ नहीं बोल रहे हैं, एकदम चुप!”
भाटिया ने यह भी कहा कि पंजाब में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस चुनाव की हर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी पंजाब सरकार ने यह भी नहीं किया, यह कोर्ट की अवमानना का मामला है.
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पढ़ते हुए कहा कि “पंजाब की सरकार पर नागरिकों का विश्वास नहीं है, सर्वोच्च न्यायालय का भी विश्वास नहीं है, सुप्रीम कोर्ट ने साफ निर्देश दिए कि अबकी बार इन वार्डों में जब पुनः चुनाव होंगे, तो तटस्थ लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए.”
CM भगवंत मान के इस्तीफे की मांग
भाटिया ने कहा कि “अब हम CM भगवंत मान से सवाल पूछ रहे हैं कि ये जो जंगलराज और अराजकता हुई, इसकी जिम्मेदारी आप लेंगे कि नहीं लेंगे? आप लोग प्रत्याशियों को पिटवा रहे थे,जब शिकायत आपके सामने आई, तब आपने क्या किया? पंजाबियों को ये बताएं कि आपने क्या कारवाई की? “साडा हक एत्थे रख भगवंत मान”
उन्होंने भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा कि “हमारी मांग है कि सभी दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए” जनता कह रही है कि भगवंत मान जी इस्तीफा दो. यदि आप इस्तीफा नहीं देते हैं तो जनता आपको उखाड़ फेंकेगी.”
