IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर रहने वाला है। टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबले काफी आसानी से अपने नाम किए तो वहीं तीसरे मैच में भी कोशिश इसी तरह की रहने वाली है। भारतीय टीम के पास एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना होने से पहले यह मुकाबला तैयारियों के नजरिए से काफी अहम रहने वाला है, जिसमें शुरुआती दो मैचों में बेंच पर बैठने वाले खिलाड़ियों को तीसरे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है जिसमें एक नाम वैभव सूर्यवंशी का भी शामिल है। वहीं इस मैच में सभी की नजरें मौसम को लेकर रहने वाली हैं।

बारिश होने की संभावना काफी कम

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच में टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 17 सितंबर के मौसम को लेकर बात की जाए तो मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगी तो वहीं टॉस शाम 7 बजे होगा। ऐसे में एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार शाम 7 बजे के मौसम को लेकर देखा जाए तो उस समय तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है तो वहीं बारिश होने की संभावना 19 प्रतिशत जो काफी कम है। इसके बाद रात 11 बजे तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में बारिश के चलते मुकाबले में किसी तरह के खलल की उम्मीद नहीं है, जिससे फैंस को मुकाबले का पूरा आनंद लेने का मौका मिलेगा।

टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप करने पर

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जीत के बाद टीम इंडिया की नजरें अब क्लीन स्वीप करने पर है, जिसमें यदि भारतीय टीम ऐसा करने में कामयाब होती है तो यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली क्लीन स्वीप सीरीज जीत होगी। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिसमें बुमराह को आराम दिए जाने की उम्मीद है तो वहीं यश ठाकुर को मौका मिल सकता है, जिनको हर्षित राणा के अनफिट होने के बाद स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था।

Leave a Reply