राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित

राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित

इंडिया गठबंधन ने मंगलवार (6 अक्टूबर) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च किया. इस बीच एक और अहम खबर सामने आई है. मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा आगे बढ़ा दिया गया है. वे बुधवार (7 अक्टूबर) से दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन अब यह स्थगित हो गया है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. विपक्ष के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है.

चुनाव आयोग की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है. इसके जरिए आयोग ने कहा कि ज्ञानेश कुमार 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन अहम कारणों से उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है. हालांकि चुनाव आयोग ने नई तारीख के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी. ज्ञानेश कुमार का इससे पहले उत्तर प्रदेश का दौरा भी स्थगित किया गया था. वे उत्तर प्रदेश में दो जगहों पर जाने वाले थे.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च

गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मार्च किया था. लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंचने नहीं दिया. राहुल और प्रियंका पुलिस के रोकने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने काफी मुश्किल के बाद हिरासत में ले लिया.

पुलिस रात करीब आठ बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस तथा कुछ सहयोगी दलों के नेताओं को हिरासत में लेकर उन्हें बस में बैठाकर ले गई. पार्टी ने बताया कि बाद में, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया. विपक्षी दलों की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाया जाए और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द किया जाए.

Leave a Reply