महाअधिवेशन के दूसरे दिन यजुर्वेद महापारायण महायज्ञ में शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति दी।

महाअधिवेशन के दूसरे दिन यजुर्वेद महापारायण महायज्ञ में शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति दी।
  • महाविधवेशन के दौरान देश भक्ति से ओतप्रोत भजन गाते भजन गायक टीकम सिंह व अन्य

देवबंद [24CN] : ठाकुर द्वारा सिद्ध कुटी पावन तपोस्थली गुरुकुल के तीन दिवसीय 17 वे महाअधिवेशन के दूसरे दिन यजुर्वेद महापारायण महायज्ञ में स्वामी शांतनु महाराज के निर्देशन में शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने हवन में गाय के घी एवं पवित्र सामग्री से आहुतियां देकर विश्व कल्याण एवं पर्यावरण को शुद्ध करने की परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

अधिवेशन का शुभारंभ डॉ शिखा त्यागी एवं पुष्पेंद्र मित्र सीजीएम त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद, मुख्य अतिथि एवं डॉ कांता त्यागी की अध्यक्षता में हुआ। भारतीय संस्कृति हिंदुत्व एवं सामाजिक उत्थान के लिए आज का विषय योग एवं आयुर्वेद महायज्ञ से ही आर्थिक शारीरिक मानसिक उन्नति का परम उत्थान था, जिस पर अनेक विद्वानों ने अपने विचार रखते हुए सभी को प्रकृति एवं आयुर्वेद की ओर वापस लौटने का आह्वान किया। भजन उपदेशक महाशय राजवीर एवं टीकम सिंह ने प्रथम अधिवेशन में मधुर भजनों के माध्यम से सामाजिक उत्थान एवं संस्कृति के विकास हेतु प्रेरित किया। द्वितीय अधिवेशन में लोक गायक महाशय सुरेंद्र सिंह एवं अमरीश शर्मा ने प्राचीन भारतीय संस्कृति के गौरव स्वाभिमान को महान विभूतियों के उदाहरण देकर भजनों के माध्यम से श्रोताओं में आत्म स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम वह देश भक्ति की भावना का विकास किया तथा राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ मनुदेव बंधु विभागाध्यक्ष गुरुकुल महाविद्यालय हरिद्वार ने अपने विचारों से सभी श्रोताओं को जीवन में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को बतलाया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विद्वान उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे