ओली रॉबिन्सन की धमाकेदार वापसी, लॉर्ड्स टेस्ट में बरपाया कहर, पहले दिन गिरे 16 विकेट

ओली रॉबिन्सन की धमाकेदार वापसी, लॉर्ड्स टेस्ट में बरपाया कहर, पहले दिन गिरे 16 विकेट

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। टेस्ट मैच के पहले दिन कुल मिलाकर 16 विकेट गिरे और इस दौरान दोनों टीमों के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को पूरी तरह से साबित किया। कीवी टीम के बॉलर्स ने इंग्लैंड की टीम को पहले ओवर में 140 रन पर ऑलआउट कर दिया।

ओली रॉबिन्सन ने एक ओवर में झटके 3 विकेट

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की हालत भी कुछ अच्छी नहीं रही। दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम की 61 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन जो 2 साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, उन्होंने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए और न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

केन विलियमसन सहित तीन और बल्लेबाज को रॉबिन्सन ने भेजा पवेलियन

रॉबिन्सन ने सबसे पहले डेवोन कॉनवे (1) को LBW किया। इसके ठीक बाद दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (0) को शॉर्ट लेग पर कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर उन्होंने रचिन रवींद्र को शून्य (गोल्डन डक) पर आउट कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। इसके बाद डेरिल मिचेल को भी रॉबिन्सन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 23 बॉल पर 12 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेन फिलिप्स 31 और नाथम स्मिथ 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। कीवी टीम अभी भी पहली पारी में 79 रनों से पीछे है।

 

 

इग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो वहां हैरी ब्रूक को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ब्रूक ने 71 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनके अलावा बेन डकेट ने 19, बेन स्टोक्स ने 12, शोएब बशीर 14 और जोश टंग ने नाबाद 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से बॉलिंग में काइल जैमिसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं नाथन स्मिथ को 3 और विलियम ओ’रूर्की को 2 विकेट मिले।

Leave a Reply