किसी को भी कानून-व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं करने दी जाएगी: डीएम-एसएसपी

किसी को भी कानून-व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं करने दी जाएगी: डीएम-एसएसपी
सहारनपुर में देवबंद पुलिस द्वारा दबोचे गए जातीय हिंसा फैलाने वाले आरोपी एवं जानकारी देते डीएम व एसएसपी।

सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस ने विगत 9 मई को थाना क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी जिसमें  दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए थे। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान एवं एसएसपी अभिनंदन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 9 मई को करीब 40-50 लोगों की भीड़ ने ट्रैक्टर, लाठी-डंडे, सरिया और पत्थरों के साथ एक पक्ष के घर पर हमला कर दिया था तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना देवबंद पुलिस ने विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, विभिन्न वीडियो एवं आॅडियो तथा सीडीओर का अवलोकन कर एवं गवाहों के बयानों से प्रथम सूचना रिपोर्ट के तथ्यों की पुष्टि की है जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों शेरसिंह उर्फ शेरू पुत्र कबूला सिंह व अक्षय पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम लालालवाला थाना देवबंद गिरफ्तार कर लिया।

जिलाधिकारी व एसएसपी ने बताया कि 9 मई को वादी द्वारा अपने ही गांव में राजसिंह से करीब 15 वर्ष पूर्व यह जमीन खरीदी थी जिस पर वह लगातार काबिज चला आ रहा था तथा अपना घेर बना रखा था। यह जमीन वर्तमान में कीमती तथा आबादी में होने के कारण गांव के रामचंद्र आदि लोगों में मन लालच आ गया था और विपक्षी नरेश जिसके पिता रामसिंह का नाम चकबंदी आदि से पृथक गाटा होने के कारण वसीयतनामा के आधार पर रामसिंह आदि का नाम अंकित चला आ रहा है। वर्तमान में इस विवादित स्थल पर आबादी बनी है जिसे लेकर रविंद्र सिंह एवं नरेश पुत्र रामसिंह आदि में विवाद है। रविंद्र उर्फ रमेश निवासी लालवाला का आबादी बनाकर कब्जा चला आ रहा है। इसी का फायदा उठाकर रामचंद्र आदि ने नरेश को उकसाकर जमीन पर जातिगत रंग देकर कब्जा करने का प्रयास किया गया था।

डीएम व एसएसपी ने बताया कि इसी मामले को लेकर 9 मई को रामचंद्र द्वारा अपने साथी शेरसिंह उर्फ शेरा पुत्र कबूला आदि 40-50 महिला-पुरूष एकत्र होकर ट्रैक्टर सहित वादी के घर पर पहुंचे तर्था इंंट, पत्थर, लाठी-डंडे, सरिया व दाव आदि से हमला कर दिया था जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया। डीएम व एसएसपी ने कहा कि जनपद में किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था व शांति भंग करने नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने ऐसा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर से कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply