सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की नई समिति गठित, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की नई समिति गठित, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सहारनपुर। सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कल्याण, विकास एवं जिले में क्रिकेट के प्रचार-प्रसार को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई समिति का गठन किया गया है। एसडीसीए निदेशक मोहम्मद अकरम के निर्देशानुसार गठित इस नई समिति में अनुभवी और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई समिति में परविंदर सिंह को चेयरमैन, राजीव गुप्ता को प्रेसिडेंट, यशपाल सिंह ‘मोहित’ को सचिव, गोपाल कृष्ण कालरा को कोषाध्यक्ष, रवि सिंघल को उपाध्यक्ष, ऋषि चौधरी को संयुक्त सचिव और सैयद मशकूर को मीडिया प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

समिति गठन के बाद पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि नई टीम अपने समर्पण, नेतृत्व और दूरदर्शिता के साथ सहारनपुर क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, मार्गदर्शन और मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

एसडीसीए से जुड़े लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। माना जा रहा है कि नई समिति के गठन से जिले में क्रिकेट गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply