धूमधाम से मनाया गया मां पीताम्बरा का जन्मोत्सव
- सहारनपुर में बेहट के ग्राम नागल माफी स्थित मां बगलामुखी धाम में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
बेहट। सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी क्षेत्र के नागल माफी स्थित माँ बगलामुखी धाम में श्री बगलामुखी पर माँ पीतांबरा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पहली रात्रि को जहां अतिथि कलाकारों ने सुरों की सरगम छेड़कर श्रद्धांलुओं को भक्ति रस का पान कराया वंही शुक्रवार को अंतिम दिन विश्व कल्याण व सनातन की रक्षार्थ विशेष आहुतियों के साथ यज्ञ एवं भंडारे से उत्सव का विधिवत समापन हो गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम नागल माफी स्थित माँ बगलामुखी धाम में श्री पीतांबरा देवी के जन्मोत्सव की शुरुआत गुरुवार शाम को भगवती जागरण से हुई, जिसका शुभारम्भ भैरव तंत्राचार्य सहजानंद जी महाराज ने दीप प्रजवलित करके किया।
इसके पश्चात दिल्ली, हरियाणा व मुजफ्फरनगर से आये अतिथि कलाकारों ने शानदार भेंट व भजनो की प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्तिरस की धारा बहाई जिसमे रात भर बड़ी संख्या मे मौजूद रहे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान माता का भव्य श्रंगार ओर झाँकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को यज्ञ एवं भंडारें के साथ किया गया। पूजा अर्चना पंडित प्रमोद शर्मा, पं अमन कौशिक, पं नितिन आदि ने संपन्न कराई। जबकि समापन माता का जन्मोत्सव मनाते हुए सात्विक केक काटा गया ओर 56 भोग भी माता को अर्पित किये गए। जिनको समापन पर प्रसाद के रूप मे श्रद्धालुओं को वितरण भी किया गया।
दो दिवसीय आयोजन मे मुख्य रूप से महंत सहजानंद जी महाराज, मेयर अजय सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजित राणा, भाजपा नेता सोनेन्द्र राणा, अभय राणा, आचार्य पं प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, वीरेंद्र पुंडीर, गुरप्रीत सिंह बग्गा, अमन कौशिक, नितिन शर्मा हेमंत अरोड़ा, रोहित सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, अखिलेश कौशिक, अभिषेक कौशिक, शुभम शर्मा विकास शर्मा, हर्षित शर्मा, उमंग मयूर, रुद्राक्ष, अभिषेक खुब्बनपुर, देहाती कलाकार राजू मलिक, अश्विनी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
