• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

किसानों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • January 29, 2021
किसानों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपते पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपकर समस्याओं का अविलम्ब समाधान कराने की मांग की। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा के नेतृत्व में एकत्र होकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है तथा अन्नदाता किसान कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को अविलम्ब वापस लेने, डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, अन्नदाता किसानों की उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रूपए प्रति कुंतल घोषित करने, चीनी मिलों में बाहरी खरीद केंद्रों के किसानों से किराया न काटने, एक कुंतल गन्ने पर एक किग्रा की किए जाने वाली कटौती न किए जाने तथा घटतौली पर रोक लगाने की मांग की। प्रदेश महासचिव आसिम मलिक ने कहा कि चीनी मिलों से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत दिलाया जाए। चीनी मिलों से खाद के रूप में मैली नि:शुल्क दिलाई जाए। साथ ही खेती को मनरेगा से जोड़कर पंजाब की तर्ज पर किसानों को कृषि कार्य के लिए नि:शुल्क बिजली दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में किसान चिंतक प्रीतम चौधरी व जिलाध्यक्ष नीरज कपिल मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रीतम चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन में ट्रैक्टर-ट्राली व लालकिला की शर्मनाक घटना के लिए केंद्र सरकार व गृह मंत्रालय सीधे-सीधे जिम्मेदार है। केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री को बहुत पहले ही तीनों कृषि विरोधी कानूनों को वापस लेकर देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। देश के अन्नदाता किसानों पर लाठीचार्ज व आसू गैस के गोले छोडऩा शर्मनाक घटना है। बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Prev
Next
गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन

गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन

  • September 19, 2026
70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

  • September 19, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन

भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन

  • September 19, 2026
गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार

गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार

  • September 19, 2026
ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा

  • September 19, 2026
चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021