• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले

  • June 8, 2022
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले
  • UP IAS Transfer उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

लखनऊ। IAS officers transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन ने मंगलवार को 20 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जबकि एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी (डीएम) तैनात किये गए हैं जबकि बरेली मंडल में नए आयुक्त भेजे गए हैं। योगी सरकार मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक और शिकायतों के आधार पर जल्दी ही कई और जिलाधिकारियों और जनता से सीधे जुड़े विभागों में तैनात आइएएस अफसरों के तबादले कर सकती है।

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुके लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश और इटावा की डीएम श्रुति सिंह को शासन में सचिव पद पर तैनाती दी गई है। अभिषेक प्रकाश को सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा श्रुति सिंह को सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ विभाग का महानिदेशक भी बनाया गया है। सचिव पद पर प्रमोट हो चुकीं अलीगढ़ की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब बरेली मंडल की आयुक्त होंगी।

निदेशक स्थानीय निकाय रहीं शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त बनाया गया है। वह भी सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुकी हैं। बरेली मंडल के आयुक्त आर.रमेश कुमार अब प्रमुख सचिव रेशम विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा के साथ राज्य परियोजना निदेशक व निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनात रहीं अनामिका सिंह को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश अब गोरखपुर के डीएम होंगे। गोरखपुर के डीएम के साथ मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज के पद पर तैनात रहे विजय किरन आनंद को फिर प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। उन्हें मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम फिरोजाबाद रहे सूर्यपाल गंगवार अब लखनऊ के डीएम होंगे।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी. को एक बार फिर कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। विशाख जी. पहले भी डीएम कानपुर रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग ने उन्हें डीएम कानपुर के पद से हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्हें विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल अब बलिया में यह जिम्मेदारी संभालेंगी। बलिया के डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह को डीएम अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।

डीएम जालौन रहीं प्रियंका निरंजन को डीएम बस्ती तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत रहीं चांदनी सिंह को डीएम जालौन बनाया गया है। झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय अब डीएम इटावा होंगे। प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को डीएम फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

कानपुर की डीएम नेहा शर्मा अब निदेशक स्थानीय निकाय होंगी। विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनात भवानी सिंह खगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह-द्वितीय को उनके वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनाती दी गई है। महाराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साईं तेजा को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है।

  • 1. कृष्णा करुणेश – जिलाधिकारी गोरखपुर
  • 2. विजय किरण आनंद – प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार
  • 3. अनामिका सिंह सचिव
  • 4. सूर्यपाल गंगवार – जिलाधिकारी लखनऊ
  • 5. अभिषेक प्रकाश – सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
  • 6. विशाख जी. – जिलाधिकारी कानपुर
  • 7. भवानी सिंह – एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
  • 8. अनुपम शुक्ला – विशेष सचिव ऊर्जा
  • 9. सीलम साईं – सीडीओ जौनपुर
  • 10. सेल्वा कुमारी जे – आयुक्त बरेली
  • 11. सौम्या अग्रवाल – जिलाधिकारी, बलिया
  • 12. इंद्र विक्रम सिंह – जिलाधिकारी, अलीगढ़
  • 13. प्रियंका निरंजन – जिलाधिकारी , बस्ती
  • 14. चांदनी सिंह – जिलाधिकार जालौन
  • 15. अवनीश कुमार राय – जिलाधिकारी, इटावा
  • 16. श्रुति सिंह – सचिव, चिकित्सा
  • 17. रवि रंजन – जिलाधिकारी , फिरोजाबाद
  • 18. नेहा शर्मा – निदेशक, स्थानीय निकाय
  • 19. शकुंतला गौतम – श्रम आयुक्त, कानपुर
  • 20. आर रमेश कुमार – प्रमुख सचिव, रेशम
  • 21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय – उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

  • June 11, 2026
इमरान मसूद के बयान पर BJP का पलटवार, केंद्रीय मंत्री बोले- अगर सही चश्मे से देखेंगे तो…

इमरान मसूद के बयान पर BJP का पलटवार, केंद्रीय मंत्री बोले- अगर सही चश्मे से देखेंगे तो…

  • June 11, 2026
‘हमले से बिगड़ रहे हालात, फौरन बंद हो अटैक’, जहाज पर अमेरिकी हमले से गुस्साए भारत की दो टूक

‘हमले से बिगड़ रहे हालात, फौरन बंद हो अटैक’, जहाज पर अमेरिकी हमले से गुस्साए भारत की दो टूक

  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • June 11, 2026
‘होम मेकर नहीं, नेशन बिल्डर कहें, हर महीने कम से कम ₹30,000 का काम करती हैं हाउस वाइफ’- सुप्रीम कोर्ट

‘होम मेकर नहीं, नेशन बिल्डर कहें, हर महीने कम से कम ₹30,000 का काम करती हैं हाउस वाइफ’- सुप्रीम कोर्ट

  • June 11, 2026
उर्जा विभाग में नहीं है कोआर्डिनेशन! बिना मंत्री को बताए महंगी कर दी बिजली? इस चिट्ठी से UP में हंगामा

उर्जा विभाग में नहीं है कोआर्डिनेशन! बिना मंत्री को बताए महंगी कर दी बिजली? इस चिट्ठी से UP में हंगामा

  • June 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • एलजी मनोज सिन्हा ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा घेरा को लेकर सख्त निर्देश June 11, 2026
  • MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘ये हमारी…’ June 11, 2026
  • पुलिस ने तीन महिलाओ सहित चार वारंटियों को गिरफतार कर न्यायालय मे पेश किया June 11, 2026
  • डीआईजी ने ऑनलाइन की अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा June 11, 2026
  • मंडी पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर, चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद June 11, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर पाश्र्व गायक का भव्य स्वागत June 11, 2026
  • सपा ने योगी सरकार पर लगाया 10 वर्ष के कार्यकाल में नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप June 11, 2026
  • रजिस्टरी के स्थानातरण को लेकर तहसील बार संघ की हडताल समाप्त June 11, 2026
  • अपर जिलाधिकारी ने की प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक June 11, 2026
  • कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; BJP का भी एक प्रत्याशी विजयी घोषित June 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021