नेपाल में टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग; बाल-बाल बची 289 लोगों की जान
नई दिल्ली। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया, “तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।”
278 यात्री थे सवार
अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।
