महाराष्ट्र: शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा…’

महाराष्ट्र: शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा…’

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम नरेंद्र मोदी से अलग हो, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं. मंगलवार (19 मई) शाम यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित में सामूहिक रूप से काम करने का अवसर मिले, सभी को एक साझा उद्देश्य के साथ आगे आना चाहिए और देश की प्रतिष्ठा मजबूत करने में योगदान देना चाहिए.

इंदिरा गांधी जैसे नेताओं देश के भविष्य अपने नेतृत्व में रखा

शरद पवार ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी, पी वी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं ने हमेशा देश के भविष्य और उसकी प्रतिष्ठा को अपने नेतृत्व के केंद्र में रखा. उन्होंने कहा, ‘भारत की प्रतिष्ठा को बचाने की बात आए तो राजनीतिक मतभेद आड़े नहीं आने चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में देश के सम्मान को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी भारत के बाहर देश की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं. हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन जब बात राष्ट्र के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेदों को बीच में नहीं लाना चाहिए.

‘राज्यसभा सदस्य पवार पुणे स्थित ‘लक्ष्मणराव गुट्टे रुरल डेवलपमेंट फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित पूर्व राज्य और जिला पदाधिकारियों के सम्मान एवं मैत्री समारोह को संबोधित कर रहे थे. पवार ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने अपने जीवन के सबसे ऊर्जावान वर्ष युवा कांग्रेस और अन्य संगठनों को दिए और अब वे अलग-अलग राजनीतिक दलों में काम कर रहे हैं.

Leave a Reply