माँ शाकुम्भरी विवि ‘खेलो इंडिया संवाद’ का लाइव प्रसारण आयोजित
सहारनपुर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में कुलपति प्रो. विमला वाई. जी. की प्रेरणा से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े संवाद का प्रसारण देखा।
इस अवसर पर कुलसचिव कमल कृष्ण, एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. राम कुमार, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार, इंजीनियर विवेक पुंडीर, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. डिम्पल चैधरी, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. प्रतिभा चैहान, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अंकिता चैधरी, सुश्री रोशनी मोदी एवं श्री अभिषेक सैनी सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थितजनों ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
