संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने ग्रामीणों से किया संवाद

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने ग्रामीणों से किया संवाद
सहारनपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधानसभा रामपुर मनिहारान के ग्राम कटरा में आयोजित कार्यक्रम में आईसीसी ऑब्जर्वर सरदार गुरजीत सिंह, पीसीसी प्रभारी अजय चैधरी व पीसीसी कामेश रतन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों से संगठन को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी ने किया, जबकि संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय चैधरी ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर व मेहरबान आलम, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष गुलशेर आलम शाह, जिला संगठन प्रभारी अनिरुद्ध गुरु, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष मुनीष सहगल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।