LSG के बल्लेबाज ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, मैदान के बाहर गई गेंद

LSG के बल्लेबाज ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, मैदान के बाहर गई गेंद

New Delhi : लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया और 28 रनों से जीत अपने नाम की। इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की तीसरी जीत है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम के उपकप्तान निकोलस पूरन ने दमदार पारी खेली। इस मैच के दौरान उन्होंने 5 छक्के जड़े, इनमें से एक छक्का उन्होंने मैदान के बाहर मारा।

निकोलस पूरन ने मैदान के बाहर मारी गेंद

कोलस पूरन ने इस मैच में 21 गेंदों पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान निकोलस पूरन ने 1 चौका और 5 छक्के जड़े। पूरन ने इस पारी के दौरान RCB के तेज गेंदबाज रीस टॉपली के ओवर में लगातार तीन छक्के भी जड़े। रीस टॉपली ने पारी का 19वां ओवर किया था, इस ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्के जड़े थे। इनमें से दूसरे छक्के की दूसरी 106 मीटर थी, जो इस सीजन का संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का है।

 

 

आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के 

निकोलस पूरन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने भी इस सीजन में 106 मीटर का छक्का लगाया था। वेंकटेश अय्यर ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी मैदान पर ये कारनामा किया था। इससे पहले ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 102 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे पूरन 

निकोलस पूरन ने इस मैच के दौरान आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। निकोलस पूरन ने आईपीएल में 100 छक्के लगाने के लिए 884 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ आंद्रे रसेल हैं। आंद्रे रसेल ने 657 गेंदों पर 100 आईपीएल छक्के लगाए हैं।

IPL में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

657 गेंद – आंद्रे रसेल

884 गेंद – निकोलस पूरन
943 गेंद – क्रिस गेल
1046 गेंद – हार्दिक पांड्या
1094 गेंद – कीरोन पोलार्ड

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे